प्रियंका-महेश की 1000 करोड़ की फिल्म ‘वाराणसी’ पर निक जोनस ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरहिट निर्देशक एसएस राजामौली अब अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगे। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को पहले SSMB29 के नाम से जाना जाता था, लेकिन हाल ही में मेकर्स ने इसका आधिकारिक नाम घोषित कर दिया।
15 नवंबर को फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही महेश बाबू का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी हुआ। प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक पोस्टर 12 नवंबर को सामने आया था, जिसमें वह पीली साड़ी में हाथ में बंदूक लिए दिखीं। उनका ये लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हुआ।
प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए टीम को बधाई दी और लिखा, “पूरी टीम को बधाई। ये फिल्म सच में शानदार होने वाली है।”
‘वाराणसी’ एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है और मेकर्स ने इसे साल 2027 में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली हैं, जबकि कहानी उनके पिता विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये रखा गया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होगी। मेकर्स किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते और फिल्म की स्क्रीनिंग, वीएफएक्स और लोकेशन पर खास ध्यान दे रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.