कनाडा के लैंगली में सनसनीखेज घटना, जलती कार में मिला भारतीय युवक का शव

HIGHLIGHTS
- कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित लैंगली इलाके में जलती कार के अंदर भारतीय युवक का शव मिला।
- मृतक की पहचान 25 वर्षीय तुषार शर्मा के रूप में हुई है।
- तुषार शर्मा कनाडा के सरे (Surrey) के रहने वाले थे।
ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जलती हुई कार के भीतर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
कार के अंदर मिले मानव अवशेषों की पहचान तुषार शर्मा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, तुषार सरे (Surrey) के निवासी थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी हत्या कब और किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लैंगली के रॉलिन्सन क्रेसेंट इलाके में एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लैंगली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। आग बुझाने के दौरान आपातकालीन कर्मचारियों को कार के अंदर इंसानी अवशेष नजर आए। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले के तौर पर जांच शुरू कर दी।
इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने संभाली जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। जांच में लैंगली RCMP, फोरेंसिक टीमें और बीसी (BC) कोरोनर्स सर्विस भी सहयोग कर रही हैं। विभिन्न जांच एजेंसियों के एक साथ काम करने से मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलने की आस भी जगी है।
तुषार किन लोगों के संपर्क में थे, इसकी भी होगी जांच
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि तुषार शर्मा की मौत किन हालात में हुई और घटना से पहले क्या-क्या हुआ था। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले तुषार कहां गए थे और किन लोगों के संपर्क में थे।
जांच के तहत उन सभी लोगों से पूछताछ की जा सकती है, जिनके संपर्क में तुषार रहे थे। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि आखिर किन कारणों और परिस्थितियों में मामला इस मुकाम तक पहुंचा। हालांकि, पुलिस हादसे के पहलू को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.