LoC पर देर रात पाकिस्तान ने बरसाईं गोलियां, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

HIGHLIGHTS
- राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रात करीब 11 बजे शुरू की गोलीबारी।
- भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी फायरिंग का दिया करारा जवाब।
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार LoC पर हुई भारी गोलीबारी, सेना ने बढ़ाई सतर्कता।
राजौरी। गुलाम जम्मू-कश्मीर में बने हालात से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात राजौरी जिले के तरकुंडी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी फायरिंग का कड़ा जवाब दिया।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने रात करीब 11 बजे तरकुंडी सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। शुरुआत में भारतीय सेना ने इसे उकसावे वाली कार्रवाई मानते हुए संयम बरता, लेकिन जब फायरिंग तेज हुई तो सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। देर रात तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।
सैन्य अधिकारी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है जब इस क्षेत्र में भारी गोलीबारी हुई है। इससे पहले भी सीमा पार से घुसपैठ की कई कोशिशें की गईं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था।
घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सतर्कता बढ़ा दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.