हेलमंद में पाकिस्तानी हवाई हमला, 9 लोगों की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

HIGHLIGHTS
- हमले की पुष्टि स्थानीय प्रांतीय अधिकारी ने की है।
- हेलमंद के गरम्सिर जिले में दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी गई।
- हेलमंद के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने घटना की जानकारी दी।
काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में गुरुवार को हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। स्थानीय प्रांतीय अधिकारी ने हमले की पुष्टि की है।
हेलमंद प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' को बताया कि पाकिस्तानी सैन्य शासन की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में हेलमंद के गरम्सिर जिले में स्थित दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाया गया।
मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे
अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती आंकड़ों में इस हमले में चार लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.