पीलीभीत मेले में महिलाओं से अभद्रता करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कान पकड़कर मांगी माफी

HIGHLIGHTS
- पुलिस ने मामले में नामजद चारों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- हिरासत में आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगते नजर आए।
- घटना के बाद शोर सुनकर मेले में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पीलीभीत। उर्स मेले के दौरान महिला और उसकी दो भांजियों के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपितों के हौसले पस्त नजर आए।
पुलिस हिरासत में चारों कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। इस दौरान वे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए कह रहे थे कि साहब, बहुत बड़ी गलती हो गई। आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।
शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में उर्स मेले का आयोजन चल रहा था। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी दो भांजियों के साथ मेला घूमने पहुंची थी।
आरोप है कि मेले में मौजूद मोहल्ला तकिया निवासी चार युवकों तौहीद, अनस, वारिस और मुन्ना ने महिला और उसकी भांजियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर मेले में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.