प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में मुख्य गवाह को धमकी भरे कॉल, कोर्ट ने CID को जांच के दिए आदेश

HIGHLIGHTS
- बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है।
- 43 वर्षीय सोशल वर्कर ने धमकी भरे कॉल आने की बात कही।
- गवाह ने अपने और बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
बेंगलुरु। पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप केस की सुनवाई बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट में जारी है। सुनवाई के दौरान मुख्य गवाह ने कोर्ट को बताया कि गवाही दर्ज कराने के बाद से उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
मुख्य गवाह ने अपने और अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह मामला सामने आया।
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रेप केस की सुनवाई स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के जरिए की जा रही है और फिलहाल मामला ट्रायल के चरण में है।
मुख्य गवाह को धमकी देने का आरोप
6 जुलाई 2026 को हसन जिले के होलेनारासीपुरा की रहने वाली 43 वर्षीय महिला से कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन गवाह-4 के तौर पर पूछताछ हुई थी। महिला सोशल वर्कर हैं।
गुरुवार को क्रॉस-एग्जामिनेशन के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कोर्ट को बताया कि अपनी मुख्य गवाही पूरी करने के बाद उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आए थे।
गवाह के बयान पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को कथित धमकियों की जांच करने और अगली सुनवाई की तारीख पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
गवाही पूरी होने के बाद महिला ने कोर्ट से कहा कि अगर उन्हें या उनके बेटे को कुछ भी होता है तो इसके लिए आरोपी जिम्मेदार होंगे। कोर्ट ने अधिकारियों को कानून के अनुसार उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।
प्रज्वल के सेल से सामान बरामद
हाल ही में सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) के अधिकारियों ने हाई-सिक्योरिटी बैरक में प्रज्वल रेवन्ना के सेल से एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पेन ड्राइव और एक स्क्रिबलिंग पैड बरामद किया था।
प्रज्वल रेवन्ना और उनके सेलमेट के खिलाफ परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.