होली पर थी लोगों को बीमार करने की तैयारी: पकड़ा गया 200 किलो मिलावटी पनीर

ग्रेटर नोएडा में होली के अवसर पर खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने तिलपता गांव में एक दुकान पर छापा मारा, जहाँ करीब 200 किलो पनीर की जांच की गई। प्राथमिक जांच में यह पनीर दूषित और मिलावटी पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
अन्य जगहों पर भी जांच जारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सेक्टर 45 नोएडा के गणेश्वरम रेस्टोरेंट और सेक्टर 93 नोएडा के गोपाला स्वीट्स से खोया का नमूना लिया गया। इसके अलावा सेक्टर-12 नोएडा सब्जी मंडी की प्रतिष्ठा द डेयरी और सेक्टर-143 नोएडा स्थित बीटीडब्ल्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से भी पनीर व चमचम के नमूने लिए गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर सबलपुर अलीगढ़ की सुशील डेयरी के वाहन से पनीर का नमूना लिया गया, जो एनसीआर में सप्लाई होने वाला था।
पिज्जा सॉस और तेल की भी जांच
सेक्टर 37 नोएडा स्थित सोहो किचेन एंड कंपनी से पिज्जा सॉस का नमूना लिया गया। साथ ही कासना में स्थित अल्टीमेट सॉल्यूशन खाद्य तेल निर्माण इकाई से सरसों का तेल और नारियल तेल के नमूने भी लिए गए।
भविष्य की कार्रवाई
खाद्य विभाग ने कुल 10 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य, सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य होली के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.