बैन लगने के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, ‘धुरंधर’ स्टाइल में ली एंट्री

HIGHLIGHTS
- बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
- हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी, जिसके बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
- इसी बीच फिल्म ‘डॉन 3’ से उनके बाहर होने को लेकर विवाद गहराता नजर आया।
- सूत्रों के अनुसार, फिल्म से बाहर होने के फैसले के बाद रणवीर सिंह और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच मतभेद बढ़ गए।
- मामला इतना बढ़ा कि फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज करा…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी, जिसके बाद वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्म ‘डॉन 3’ से उनके बाहर होने को लेकर विवाद गहराता नजर आया।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म से बाहर होने के फैसले के बाद रणवीर सिंह और निर्देशक फरहान अख्तर के बीच मतभेद बढ़ गए। मामला इतना बढ़ा कि फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अभिनेता पर कथित तौर पर बैन लगाए जाने की खबरें सामने आईं।
हालांकि इन विवादों का असर रणवीर सिंह के अंदाज पर खास नहीं दिखा। सोमवार देर रात उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनकी ‘धुरंधर’ स्टाइल एंट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट लुक ने खींचा ध्यान
एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह अपनी काली कार और बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता-पजामा के साथ ब्लैक जैकेट और चेहरे पर काला मास्क पहन रखा था। उनका यह अनोखा स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
रणवीर सिंह को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुलकर समर्थन करते नजर आए। कई यूजर्स का कहना है कि उनके खिलाफ बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर पब्लिक की पसंद हैं और उनके फैसलों पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। वहीं कुछ फैंस ने इसे इंडस्ट्री की अंदरूनी राजनीति बताया और अभिनेता के समर्थन में पोस्ट किए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.