रोहतक में जिला परिषद बैठक बनी अखाड़ा, वाइस चेयरमैन डंडा लेकर पार्षद के पीछे दौड़े

रोहतक: जिला परिषद की बैठक गुरुवार को हिंसक संघर्ष में बदल गई जब वाइस चेयरमैन और वार्ड-8 के पार्षद के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया।
बैठक के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की और गालियों का आदान-प्रदान हुआ। इसके बाद परिषद कार्यालय परिसर में स्थिति और बिगड़ गई और लाठी-डंडे चले।
वीरवार सुबह चेयरपर्सन मंजू हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें एडीसी नरेंद्र कुमार समेत 14 सदस्य मौजूद थे। वार्ड-8 के पार्षद धीरज मलिक ने विकास कार्यों और अनुदान वितरण को लेकर सवाल उठाए।
वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा ने आरोप लगाया कि उन्हें कमेटी से हटाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर करवाए गए। इस पर दोनों के बीच बहस तीव्र हो गई और धीरे-धीरे यह हाथापाई में बदल गई। अन्य पार्षदों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया, लेकिन धीरज मलिक जब बैठक से बाहर गए, तो अनिल हुड्डा उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ पड़े। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.