राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के नियम बदले, कर्मचारियों को पहननी होगी बिना जेब वाली डांगरी

HIGHLIGHTS
- राम मंदिर में रामलला के चढ़ावे की गिनती के लिए बदली गई व्यवस्था।
- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए किए बदलाव।
- कैश गिनने वाले कर्मचारियों को पहननी होगी बिना जेब वाली विशेष डांगरी।
अयोध्या। राम मंदिर में रामलला के दरबार में आने वाले चढ़ावे की रकम की गिनती अब पहले की व्यवस्था के अनुसार नहीं होगी। नकदी की सुरक्षा और काउंटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई व्यवस्था के तहत कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली विशेष डांगरी पहनना अनिवार्य किया गया है। इस व्यवस्था को लागू हुए एक पखवाड़ा बीत चुका है।
काउंटिंग रूम में कई स्तरों पर निगरानी
चढ़ावे की गिनती के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए अब कई स्तरों पर व्यवस्था की गई है। काउंटिंग के समय एसआईएस सिक्योरिटी के पांच कर्मचारी निगरानी के लिए तैनात रहते हैं। वहीं, चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी अनिवार्य की गई है।
इसके अलावा नकदी की गिनती में दो बैंककर्मी और ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। इस तरह पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा एजेंसी, पुलिस, बैंक और ट्रस्ट के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं।
कर्मचारियों की आवाजाही पर भी बढ़ी निगरानी
काउंटिंग में शामिल कर्मचारियों की आवाजाही को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है। अब उनकी एंट्री तीन अलग-अलग स्तरों पर दर्ज की जाती है, जबकि दो स्थानों पर जांच की जाती है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य काउंटिंग रूम में किसी भी अनधिकृत वस्तु के प्रवेश और नकदी के दुरुपयोग की आशंका को रोकना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.