इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और लिव-इन का फैसला, 100 रुपये के स्टांप पेपर पर 9 शर्तें

HIGHLIGHTS
- यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद में एक प्रेम प्रसंग चर्चा का विषय बना हुआ है।
- अमरोहा की रौशनी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी।
- पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद रिश्तों में दूरियां बढ़ गईं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई और फिर साथ रहने के फैसले तक पहुंच गई, इसका एक मामला यूपी के अमरोहा और मुरादाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है। इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद एक शादीशुदा महिला ने अपने पति का घर छोड़ दिया और अब मुरादाबाद के रहने वाले प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। इस रिश्ते को लेकर दोनों ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नौ शर्तों वाला इकरारनामा भी तैयार किया है।
पति से अनबन के बाद बढ़ीं रौशनी की दूरियां
यह मामला अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई खालसा का है। यहां रहने वाली रौशनी की शादी वर्ष 2018 में अमरोहा के एक युवक से हुई थी। शुरुआती दिनों में पति-पत्नी के बीच सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे। धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ती चली गईं।
इंस्टाग्राम पर अमित से हुई पहचान
इसी दौरान करीब एक साल पहले रौशनी की इंस्टाग्राम के जरिए मुरादाबाद निवासी अमित से जान-पहचान हुई। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।
रौशनी का कहना है कि उसका पति के साथ विवाद चल रहा है और वह उसे तलाक नहीं दे रहा है। ऐसे में उसने पति से अलग होकर अपने प्रेमी अमित के साथ रहने का निर्णय लिया।
100 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखीं नौ शर्तें
साथ रहने के फैसले के बाद रौशनी और अमित ने 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नौ शर्तें लिखकर इकरारनामा तैयार किया और उस पर हस्ताक्षर भी किए हैं।
इस मामले में एक और जानकारी सामने आई है। रौशनी के साथ रहने का फैसला करने वाला अमित भी शादीशुदा बताया जा रहा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। इस पूरे मामले पर सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने जानकारी होने से इनकार किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.