युद्ध के बीच कल यूक्रेन जाएंगे एस जयशंकर: पोलैंड से भी होगी अहम बातचीत

HIGHLIGHTS
- विदेश मंत्रालय के मुताबिक जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक दौरे पर रहेंगे।
- यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा से उनकी द्विपक्षीय बातचीत होगी।
- पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से भी मुलाकात करेंगे।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार से यूक्रेन और पोलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर का यूक्रेन दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कीव और मॉस्को के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, इसलिए इसे अहम माना जा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।' मंत्रालय के अनुसार, वह अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इस दौरे का मकसद क्या है?
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही, इससे क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का मौका भी मिलेगा।'
बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 23 और 24 अगस्त को रूस के आधिकारिक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने आईआरआईजीसी-टीईसी के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता की और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात भी की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.