ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री, SCO के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

HIGHLIGHTS
- पाकिस्तान ने इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है।
- पाकिस्तान सरकार ने मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को देश का प्रतिनिधि नामित किया है।
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार कोई पाकिस्तानी मंत्री भारत आएगा।
नई दिल्ली। राजधानी में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान भी भाग लेगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां की सरकार ने संघीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला अवसर होगा, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आएगा।
पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान नई दिल्ली में होने वाले SCO सभ्यता संवाद में हिस्सा लेगा। सरकार ने 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस कार्यक्रम में SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। यहां सभ्यताओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक समझ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह SCO के ढांचे के तहत आपसी सम्मान की भावना के साथ सभ्यताओं के बीच संवाद को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत की पहल पर आयोजित किए जा रहे इस मंच का मकसद यूरेशियाई क्षेत्र के देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और आपसी संपर्क को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए भारत ने पाकिस्तान सहित SCO के सभी 10 सदस्य देशों को आधिकारिक निमंत्रण भेजा है।
SCO में कितने देश हैं?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में कुल 10 सदस्य देश शामिल हैं। इनमें बेलारूस, चीन, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत वर्ष 2017 में इस संगठन का पूर्ण सदस्य बना था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.