अमेरिका में 2,500 से ज्यादा उड़ानें रद्द, सैकड़ों में देरी; एअर इंडिया की सभी फ्लाइट्स समय पर

HIGHLIGHTS
- क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार संबंधी परेशानी के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं।
- अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने शुक्रवार दोपहर देशभर में उड़ानें रोक दी थीं।
- FAA ने असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उड़ानें रोकने की वजह बताया।
अमेरिका में शनिवार को हजारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि सैकड़ों फ्लाइट्स देरी से संचालित हुईं। इसकी मुख्य वजह क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार संबंधी समस्या रही। इस बीच, एअर इंडिया ने स्पष्ट किया कि अमेरिका आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें निर्धारित समय के मुताबिक संचालित हुईं और किसी बड़ी देरी का सामना नहीं करना पड़ा।
एयरलाइन ने अपने बयान में बताया कि न्यूयॉर्क, नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उसकी सभी उड़ानें शनिवार सुबह समय पर पहुंचीं।
अमेरिका में उड़ानें क्यों रोकनी पड़ीं?
एअर इंडिया का यह बयान अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ओर से देशभर में उड़ानों पर रोक लगाए जाने के बाद आया है। एफएए ने शुक्रवार दोपहर क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्रों में संचार से जुड़ी परेशानी के चलते पूरे देश में सभी उड़ानों को रोकने का फैसला लिया था।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका में 2,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा सैकड़ों फ्लाइट्स में देरी दर्ज की गई। एफएए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते उड़ानों को रोकने का निर्णय लिया गया।
एअर इंडिया ने अपने बयान में क्या कहा?
एअर इंडिया ने बताया कि अमेरिका में पिछली रात से लागू देशव्यापी उड़ान रोक के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका आने-जाने वाली एयरलाइन की सभी उड़ानें बिना किसी बड़ी देरी के निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं।
एयरलाइन ने यह भी जानकारी दी कि न्यूयॉर्क, नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को के तीनों हवाई अड्डों से उसकी उड़ानें बिना किसी बड़ी देरी के समय पर रवाना हुईं।
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया एक पूर्ण सेवा वाली विमानन कंपनी है। अमेरिका के लिए आने-जाने वाली उड़ान सेवाएं संचालित करने वाली यह भारत की एकमात्र घरेलू एयरलाइन है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.