सत्य निकेतन इमारत हादसा: MCD ने तीन और इंजीनियरों को किया सस्पेंड

HIGHLIGHTS
- हादसे के बाद MCD ने सेवा नियमों के तहत तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
- इस मामले में इससे पहले एक डिप्टी कमिश्नर और चार अन्य इंजीनियर भी निलंबित किए जा चुके हैं।
- निगम ने क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमों के उल्लंघन पर समय रहते कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अवैध निर्माण के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं करने के आरोप में भवन विभाग के तीन और इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इन तीन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
एमसीडी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम जोन के भवन विभाग में तैनात तीन अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
- रविंदर कुमार – सहायक अभियंता (एई)
- सुमन सौरभ – कनिष्ठ अभियंता (जेई)
- मोहित यादव – कनिष्ठ अभियंता (जेई)
निगम के अनुसार, इन अधिकारियों पर अनधिकृत निर्माण को रोकने और अपनी आधिकारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसी के चलते सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर लागू सेवा नियमों के तहत तीनों को निलंबित किया गया है।
पहले भी हो चुकी है अधिकारियों पर कार्रवाई
सत्य निकेतन इमारत हादसे के मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मामले की गंभीरता को देखते हुए एक डिप्टी कमिश्नर और चार अन्य इंजीनियरों को निलंबित किया जा चुका है।
MCD ने अधिकारियों को किया सतर्क
नगर निगम ने क्षेत्रीय स्तर पर काम करने वाले सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एमसीडी ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन सामने आने पर तय समय के भीतर सख्त कार्रवाई की जाए।
निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। अपने काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.