कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों का आतंकरोधी अभियान, एलओसी के पास हथियारों का जखीरा बरामद

HIGHLIGHTS
- सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुदपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
- चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया सामान सुरक्षाबलों ने बरामद किया।
- बरामद सामग्री में तीन आरपीसी और 15 पिका एमजी राउंड शामिल हैं।
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में एलओसी से सटे इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकरोधी अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। बताया गया है कि यह सामान हाल ही में एलओसी पार गुलाम जम्मू-कश्मीर से तस्करी के जरिए भेजा गया था। मामले की जांच फिलहाल जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने शनिवार को कुपवाड़ा जिले के एलओसी से सटे सुदपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस को अपने तंत्र के जरिए जानकारी मिली थी कि कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए गुलाम कश्मीर से आतंकियों के लिए हथियार और गोला-बारूद की एक खेप भेजी गई है।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने सुदपोरा गांव से आगे एलओसी के पास एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया हथियार और अन्य सामग्री का जखीरा बरामद किया।
एलओसी पार से पहुंचा था हथियारों का जखीरा
बरामद सामग्री में तीन आरपीसी राउंड, 15 पिका एमजी राउंड, 11 एके राउंड, छह आरपीजी बूस्टर, दवाइयों की दो स्ट्रिप और एक आईईडी शामिल है।
संबंधित अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामान की प्राथमिक जांच के आधार पर यह माना जा सकता है कि इसे हाल ही में एलओसी पार से इस तरफ पहुंचाया गया था।
इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुदपोरा और आसपास के इलाकों में रहने वाले सभी संदिग्ध तत्वों की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.