यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, 4 भारतीयों की मौत; एक घायल

HIGHLIGHTS
- यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय क्रू सदस्य गंभीर रूप से घायल है।
- हमले के समय एमवी गोल्डन लियो जहाज पर 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।
- भारत ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने और नागरिक क्रू की सुरक्षा को खतरे में डालने को बेहद निंदनीय बताया।
ओडेसा। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर 19 जुलाई की शाम जहाज को निशाना बनाकर किए गए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार 20 जुलाई को इसकी जानकारी दी।
हमले के वक्त 'एमवी गोल्डन लियो' (MV Golden Leo) जहाज पर कुल 17 क्रू सदस्य मौजूद थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।
भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन में भारतीय टीम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल क्रू सदस्य के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, नागरिक क्रू सदस्यों की जान को खतरे में डालना और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालना पूरी तरह निंदनीय है। भारत ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.