सिलीगुड़ी में अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘देश की सीमा सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध’

HIGHLIGHTS
- अमित शाह ने सिलीगुड़ी में SSB जवानों को संबोधित किया।
- उन्होंने SSB को देश की संप्रभुता और सुरक्षा का प्रहरी बताया।
- सीमा सुरक्षा के लिए 1129 एकड़ जमीन की मांग का जिक्र किया।
सिलीगुड़ी। सरकार सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश की सीमा सुरक्षा के लिए जो भी मांगा गया, सरकार ने वह सब उपलब्ध कराया है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही।
वह शुक्रवार को बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद जवानों को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें एसएसबी के इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने एसएसबी को देश की संप्रभुता और सुरक्षा का अटूट प्रहरी बताया।
पूर्व सरकार के असहयोग पर जताई नाराजगी
समारोह के दौरान उन्होंने पिछली राज्य सरकार के असहयोग और जमीन उपलब्ध कराने में आई परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई। उनका दावा है कि सीमा सुरक्षा के हित में 1129 एकड़ जमीन की मांग 2024 से की जा रही थी, लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई।
80 एकड़ जमीन पर सिलीगुड़ी में बनेगा नया एसएसबी भवन
वर्तमान स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यकाल में प्रशासनिक स्तर पर पहले अनुमति और बाद में पत्र आने की संस्कृति विकसित हुई है। इसी कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि सिलीगुड़ी में करीब 80 एकड़ जमीन पर एसएसबी का नया प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.