यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर इमरान मसूद का हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं

HIGHLIGHTS
- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर बयान दिया।
- बसपा के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि फैसला मायावती को करना है।
- मसूद ने कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी का वजूद कायम रखना और मजबूत बनाना है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मायावती कोई छोटी नेता नहीं हैं। गठबंधन करने या न करने का फैसला उन्हें ही लेना है।
कांग्रेस को 60 सीटों पर समझौता करने के सवाल पर मसूद ने कहा, 'फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? हमें अपनी पार्टी का वजूद बनाए रखना है और उसे मजबूत करना है।'
सपा के घोषणापत्र लॉन्च कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर पूछे गए सवाल पर मसूद ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीदवारों की सूची और घोषणापत्र सपा का है, इसलिए इस बारे में सवाल भी उसी से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाती है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि मुख्य लड़ाई भाजपा को सत्ता से बाहर करने की है, लेकिन सपा गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं। गठबंधन के तहत उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी की जाती है, न कि किसी एक दल की ओर से अलग सूची।
मसूद ने सपा से सवाल करते हुए कहा कि उसे स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से।
सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद सपा अभी तक कांग्रेस को केवल 26 सीटें देने पर सहमत हुई है। इनमें भी 22 सीटों पर भाजपा की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। 26 सीटों पर गठबंधन करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के बीच एकराय नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.