लद्दाख में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, 5.53 रही तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

HIGHLIGHTS
- लेह में सुबह 06:05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए
- भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई
- झटकों के बाद लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.53 मापी गई। लेह में सुबह 06:05 बजे भूकंप आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटकों के बाद हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी के बीच लोग घरों से बाहर निकल आए।
खबर लिखे जाने तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। हालांकि, झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में गुरुवार करीब 11 बजकर 27 मिनट पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। उस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी।
भूकंप के झटके पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर से काफी दूर होने के कारण कश्मीर में हल्के झटके महसूस हुए थे।
जम्मू विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ प्रो. एसके पंडिता ने कहा था कि भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर से काफी दूर था, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.