500 किमी रेंज के साथ टाटा सिएरा ईवी जल्द होगी भारत में लॉन्च

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अभी तक इस वाहन की आधिकारिक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह अगले चार से पांच महीनों में भारतीय बाजार में आ सकता है।
Tata Sierra EV के फीचर्स
टाटा मोटर्स ने हाल ही में सिएरा का ICE (इंटरनल कॉम्बशन इंजन) वर्जन भारतीय बाजार में पेश किया था, और इसके कई बेहतरीन फीचर्स को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी शामिल किया जा सकता है। संभावित फीचर्स में शामिल हैं:
-
LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और कनेक्टेड LED टेललाइट्स
-
फ्लश डोर हैंडल और कॉर्नरिंग फॉग लैंप
-
ट्रिपल स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
-
वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और Apple CarPlay
-
360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग
-
Hypr HUD और ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल
-
12 स्पीकर के साथ Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम और Sonic Shaft साउंड बार
-
5G कनेक्टिविटी और सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ
-
वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड, एयर प्यूरीफायर
-
कूल्ड ग्लव बॉक्स, पावर्ड टेलगेट, टेरेन मोड्स और पैडल शिफ्टर्स
रेंज और बैटरी विकल्प
रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा EV दो बैटरी विकल्पों—55 kWh और 65 kWh—के साथ पेश की जा सकती है। एक बार चार्ज होने पर यह SUV लगभग 500 से 550 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही इसमें दमदार मोटर और ऑफ-रोड क्षमताएं भी दी जा सकती हैं।
लॉन्च और कीमत
कंपनी ने अभी तक लॉन्च की औपचारिक तारीख और कीमत की घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा EV की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.