राजस्थान JET 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

HIGHLIGHTS
- SKRAU बीकानेर ने राजस्थान JET 2026, प्री-पीजी और PhD प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
- उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सफल अभ्यर्थियों के लिए अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
स्वामी केश्वनंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) 2026, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी ऑनलाइन अपने कुल अंक, राज्य स्तरीय मेरिट रैंक और अन्य जरूरी जानकारियां भी देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवार काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी कर सकेंगे।
राजस्थान JET 2026 परीक्षा का आयोजन 27 जून को किया गया था। इससे पहले परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित थी, लेकिन Re-NEET UG परीक्षा के कारण इसकी तारीख में बदलाव किया गया था। परीक्षा के बाद 1 जुलाई को अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जबकि अंतिम उत्तर कुंजी 21 जुलाई को प्रकाशित की गई।
राजस्थान JET 2026 में शामिल प्रोग्राम्स
यूजी (UG) प्रोग्राम्स:
बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, बीएससी (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान), बीटेक (डेयरी प्रौद्योगिकी), बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी)।
पीजी (PG) प्रोग्राम्स:
एमएससी कृषि, एमएससी बागवानी, एमएससी वानिकी, एमएससी सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान।
पीएचडी (PhD) प्रोग्राम्स:
पीएचडी कृषि, पीएचडी बागवानी, पीएचडी गृह विज्ञान/सामुदायिक विज्ञान।
राजस्थान JET रिजल्ट के बाद क्या होगा?
राजस्थान JET, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख संबंधित अधिकारियों की ओर से जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट चेक करते रहें।
राजस्थान JET 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल प्राप्त अंक, मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में स्कोरकार्ड की अहम भूमिका होगी।
राजस्थान JET 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया: 18 अप्रैल से 17 मई 2026
- आवेदन पत्र सुधार: 23 मई से 25 मई 2026
- प्रवेश पत्र जारी: 22 जून 2026
- परीक्षा तिथि: 27 जून 2026
- अनंतिम उत्तर कुंजी: 1 जुलाई 2026
- अंतिम उत्तर कुंजी: 21 जुलाई 2026
- परिणाम घोषणा: 29 जुलाई 2026
Rajasthan JET Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर जाएं।
- होम पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद Sign In बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.