जेवर एयरपोर्ट से सीएम योगी और आनंदी बेन को लेकर पहली फ्लाइट रवाना

ग्रेटर नोएडा: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को पहली ऐतिहासिक उड़ान भरी। यह विमान लखनऊ के लिए रवाना हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सवार थे।
पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “आज हम विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।”
यूपी की विकास यात्रा का प्रतीक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को राज्य की विकास की नई पहचान बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना “डबल इंजन सरकार” की तेजी और प्रधानमंत्री के विजन का परिणाम है, जो उत्तर प्रदेश को ग्लोबल एविएशन मैप पर स्थापित करेगी।
उत्तर प्रदेश अब देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन दोनों का हिस्सा बनने पर उन्हें गर्व है।
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह परियोजना आर्थिक विकास और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.