तिलक नगर थप्पड़ विवाद: प्रवेश वर्मा पर NCR, AAP विधायक जनरैल सिंह पर भी गंभीर आरोप

HIGHLIGHTS
- तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का मामला
- पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की NCR
- घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
- PWD इंजीनियरों ने AAP विधायक जनरैल सिंह के खिलाफ दी लिखित शिकायत
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में सड़क निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। हाई-प्रोफाइल विवाद के बीच अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मिली शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
आप विधायक के खिलाफ भी शिकायत
इस मामले में उस समय एक नया और बड़ा मोड़ आ गया, जब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जनरैल सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज
तिलक नगर में झड़प और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों का 'आप' विधायक पर आरोप
एक ओर जहां मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई है, वहीं दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों ने 'आप' विधायक जनरैल सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। इंजीनियरों ने विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक की ओर से अवैध रूप से पैसों की मांग (उत्पीड़न या रंगदारी) की जा रही थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.