आंबेडकर जयंती पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई रूट बदले

HIGHLIGHTS
- भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।
- एक्सप्रेसवे पर बढ़ते दबाव को देखते हुए तैयारी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
- ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आ…
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नोएडा के सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।
एक्सप्रेसवे पर बढ़ते दबाव को देखते हुए तैयारी
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को, यदि दलित प्रेरणा स्थल के आसपास भीड़ अधिक हो जाती है, तो महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन अट्टा पीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
गेट नंबर-4 के पास दबाव बढ़ने पर दूसरा रूट
यदि दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-4 के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है, तो वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की दिशा में भेजा जाएगा। इसके बाद यात्री रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर या सेक्टर-18 अंडरपास और एलीवेटेड रोड के जरिए आगे जा सकेंगे।
नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वालों के लिए भी व्यवस्था
नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास अधिक दबाव होने पर वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से वाहन रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक और सेक्टर-37 होते हुए आगे बढ़ सकेंगे।
हल्के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
कालिंदी कुंज की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को सेक्टर-95 स्थित गंदा नाला के पास बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.