मां बगलामुखी मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बही कार; 8 की मौत

HIGHLIGHTS
- हादसा मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात हुआ।
- कार में कुल आठ लोग सवार थे।
- नलखेड़ा में 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश दर्ज की गई।
भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।
मूसलधार बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी एक कार नाले में बह गई। इस हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं समेत कुल 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि बीती रात इलाके में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में आए तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कार और उसमें सवार लोगों के शवों को नाले से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों और इसके कारणों की जांच कर रही है।
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। तेज बहाव में बही कार और उसमें मौजूद लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए बचाव अभियान की कमान संभाली।
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आए थे श्रद्धालु
मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए थे। लखुंदर नदी के तट पर स्थित यह मंदिर प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.7 इंच तेज बारिश दर्ज की गई है। इसका सबसे ज्यादा असर रात के समय देखने को मिला। मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को एक पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है, जिसके ठीक नीचे से बरसाती नाला बहता है।
मूसलधार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज हो गया था। इसी तेज बहाव की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.