ब्राजील के चुनाव पर पोस्ट में ट्रंप ने लिख दिया भारत का नाम, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

HIGHLIGHTS
- ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया की तुलना दूसरे देशों से की।
- पोस्ट में भारत के मतदान को लेकर करीब 12.5 करोड़ का आंकड़ा बताया।
- डेट्रॉइट और फिलाडेल्फिया समेत कई जगहों पर मतगणना को लेकर सवाल उठाए।
वॉशिंगटन। अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उनसे बड़ी गलती हो गई। ब्राजील में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र करते समय ट्रंप ने गलती से ब्राजील की जगह भारत का नाम लिख दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस चूक को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अमेरिकी चुनाव व्यवस्था पर निशाना साध रहे थे ट्रंप
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में अमेरिका की चुनाव प्रक्रिया की तुलना दूसरे देशों से करते हुए ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव का उदाहरण देने की कोशिश की। हालांकि, इसी दौरान उनकी पोस्ट में ब्राजील की जगह भारत का नाम दर्ज हो गया।
ट्रंप ने दावा किया कि भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में करीब 12.5 करोड़ लोगों ने मतदान किया और मतदान खत्म होने के कुछ ही समय बाद उसी दिन परिणाम भी सामने आ गए।
उन्होंने अमेरिका के डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया और अन्य शहरों व राज्यों में मतगणना में लगने वाले समय पर भी सवाल उठाया। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि जहां मतदाताओं की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है, वहां भी चुनाव परिणाम आने में कई सप्ताह लग जाते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने अमेरिकी चुनावों में कथित धांधली का आरोप भी लगाया।
पोस्ट में भारत का नाम कैसे आया?
ट्रंप की पोस्ट का उद्देश्य अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना था, लेकिन इस दौरान भारत और ब्राजील के नाम को लेकर उनसे गलती हो गई। सोशल मीडिया पर उनकी यह चूक तेजी से चर्चा में आ गई।
कई यूजर्स ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट साझा किए और ट्रंप की जानकारी तथा उनके दावों पर सवाल उठाए। भारत का नाम लिखे जाने को मानवीय भूल माना जा सकता है, लेकिन ट्रंप के सार्वजनिक बयानों में पहले भी ऐसी गलतियां सामने आती रही हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई है।
जापान को लेकर भी कर चुके हैं गलती
ट्रंप से इस तरह की गलती पहले भी हो चुकी है। इससे पहले उन्होंने जापान का जिक्र करते हुए उसे गलती से 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान' कह दिया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था।
इसके अलावा, एक मौके पर ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की जगह गलती से उन्हें व्लादिमीर पुतिन कह दिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.