यूपी: फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढहा, 4 की मौत; कई घायल

HIGHLIGHTS
- सोमवार शाम खाना बनाते समय हुआ सिलिंडर विस्फोट।
- धमाके के बाद दो मंजिला मकान ढह गया।
- परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए।
- पुलिस और राहत टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
फतेहपुर में गैस सिलिंडर फटने से हुए जोरदार धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद कुछ लोग मलबे में दब गए, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात लोगों को बाहर निकाला। इनमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, एक व्यक्ति 90 फीसदी से अधिक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कस्बा निवासी गृहस्वामी सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर सब्जी और फल बेचने का काम करते हैं। सोमवार शाम परिवार के सदस्य खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए। आसपास के कई मकान भी विस्फोट की चपेट में आए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग परिवार के सदस्यों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू में जुट गए।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, 'हमें सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। सिलिंडर विस्फोट की वजह से कुछ लोग मलबे के नीचे दब गए थे और घायल हुए थे। उन्हें मदद की जरूरत थी। अब तक वहां से कुल सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पांचवां व्यक्ति 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।'
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.