योगी के नेतृत्व में यूपी विकास की राह पर अग्रसर: निशंक

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर सकारात्मक रुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश लगातार विकास की राह पर बढ़ रहा है और इसी वजह से उत्तर प्रदेश आने वाले समय में भाजपा का मजबूत गढ़ बन जाएगा, जिसे कोई आसानी से चुनौती नहीं दे पाएगा।
गांधीनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास” नीति के चलते केंद्र और राज्य मिलकर जनहित के काम कर रहे हैं।
पोखरियाल निशंक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह उत्तराखंड गठन से पहले उत्तर प्रदेश में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश की भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति का गहरा अनुभव है और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का विकास चारों दिशाओं में हो रहा है।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश को ऐसे ही कुशल नेतृत्व की जरूरत थी। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश लोकतांत्रिक दृष्टि से दुनिया के बड़े देशों के समान है और पार्टी की नीति तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत राज्य को मजबूत बना रही है।
पोखरियाल निशंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना और कश्मीर में धारा 370 समाप्त करना मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला मंत्री रोहिल वाल्मीकि, रोहताश पाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.