मुजफ्फरनगर में छात्रा को युवक के साथ देख परिजनों का हंगामा, सड़क पर मारपीट और बाइक में तोड़फोड़

HIGHLIGHTS
- छात्रा घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी।
- बाजार में परिवार के एक युवक ने उसे दूसरे युवक के साथ देख लिया।
- परिजनों ने युवक की बाइक की चाबी अपने पास ले ली।
मुजफ्फरनगर के बाजार में बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही एक छात्रा को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद सड़क पर करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा और मारपीट हुई। छात्रा और युवक के साथ मारपीट करने के अलावा युवक की बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से जुड़े दो CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्रा घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी। बाजार में परिवार के एक युवक ने उसे दूसरे युवक के साथ घूमते हुए देख लिया। दोनों बाइक से वहां से निकल पाते, उससे पहले ही परिजनों ने युवक से बाइक की चाबी ले ली।
वायरल वीडियो में छात्रा बाइक की चाबी वापस लेने के लिए मिन्नत करती और उसे लेने का प्रयास करती नजर आ रही है। इसी दौरान परिजनों द्वारा छात्रा को कई थप्पड़ मारते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद फोन करके परिवार के अन्य लोगों को मौके पर बुलाया गया। उनके पहुंचने के बाद छात्रा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद युवक की बाइक को जमीन पर गिराकर उसमें तोड़फोड़ की गई।
युवक को दौड़ाकर पकड़ा, सड़क पर हुई पिटाई
स्थिति बिगड़ने के बाद युवक ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट और हंगामे के बीच बाजार में लोगों की भीड़ जमा होती गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर विवाद और मारपीट चलती रही। इस दौरान आसपास मौजूद लोग खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो CCTV वीडियो
घटना से जुड़े दो CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में घटनाक्रम के अलग-अलग हिस्से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दी गई है या नहीं। पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.