वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, खराब मौसम के चलते श्राइन बोर्ड ने लिया फैसला

HIGHLIGHTS
- खराब मौसम की चेतावनी के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
- प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से धैर्य रखने और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक अपडेट का पालन करने की अपील की है।
- मौसम की स्थिति सामान्य होने और यात्रा मार्ग की सुरक्षा समीक्षा के बाद वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा।
उधमपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से खराब मौसम की चेतावनी जारी किए जाने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने वैष्णो देवी यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है।
श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि यह निर्णय तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से मिलने वाली सूचनाओं का पालन करें। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे ही यात्रा के लिए हालात सुरक्षित पाए जाएंगे, तीर्थयात्रा को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
अमरनाथ यात्रा भी अस्थायी रूप से रोकी गई
गौरतलब है कि मौसम विभाग के खराब मौसम के पूर्वानुमान के बाद 19 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा को भी अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर भूस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.