माता वैष्णो देवी यात्रा पर मौसम का साया, तीन दिन के लिए बंद

माता वैष्णो देवी की यात्रा आगामी 5 से 7 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है। श्राइन बोर्ड ने यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर लिया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। खराब मौसम के कारण पवित्र यात्रा तीन दिनों के लिए बंद रहेगी।
यदि मौसम में सुधार नहीं होता है, तो यात्रा स्थगन अवधि और बढ़ाई जा सकती है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह कदम श्रद्धालुओं की किसी भी तरह की असुविधा या जोखिम को रोकने के लिए उठाया गया है।
पिछली आपदा का असर
उल्लेखनीय है कि इस साल पहाड़ी क्षेत्रों में भारी भूस्खलन से व्यापक नुकसान हुआ था। 26 अगस्त, 2025 को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवारी के पास भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत और 22 अन्य घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।
सुरक्षा को प्राथमिकता
पिछली आपदा से सीख लेते हुए, इस बार मौसम विभाग के अलर्ट के जारी होते ही श्राइन बोर्ड ने फौरन यात्रा रोकने का निर्णय लिया। इस साल भी हजारों श्रद्धालु यात्रा की तैयारी कर रहे थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की जान को किसी भी खतरे में नहीं डाला जाएगा, और मौसम की स्थिति सुधारने तक यात्रा बंद रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.