चीन के एयरस्पेस से गुजरेंगे भारतीय विमान? होटन रूट को लेकर बातचीत जारी

HIGHLIGHTS
- भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र ऑपरेशन सिंदूर के समय से बंद है।
- पाकिस्तान ने करीब दो सप्ताह पहले प्रतिबंधों को एक महीने के लिए और बढ़ाया था।
- इस पाबंदी से पश्चिमी देशों की उड़ानों का समय बढ़ रहा है।
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के समय से भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद है। करीब दो सप्ताह पहले पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर लागू पाबंदियों को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया था। इसके चलते पश्चिमी देशों की ओर जाने वाली उड़ानों में समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।
इन बढ़ी हुई दिक्कतों को कम करने के लिए भारत लगातार वैकल्पिक रास्तों पर काम कर रहा है। इसी क्रम में भारत चीन के शिनजियांग क्षेत्र में उसके हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल को लेकर बातचीत कर रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच चीन में होटन रूट पर बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय इस मामले पर चीन के साथ बातचीत कर रहा है। देखते हैं क्या होता है, लेकिन हम दूसरे विकल्पों की कोशिश कर रहे हैं।"
यह पहल चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, होटन रूट से उड़ानें संचालित करने को लेकर दोनों देशों के बीच एक साल से अधिक समय से बातचीत चल रही है। शी चिनफिंग के दिल्ली दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें दोबारा शुरू करने की घोषणा की थी। इससे छह साल से बंद यह हवाई मार्ग फिर से शुरू होने जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.