कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पुराने चेहरों पर फिर जताया भरोसा भाजपा ने इस बार भी नए चेहरों की बजाय मौजूदा एमएलसी पर भरोसा जताया है। घोषित उम्मीदवारों में अधिकतर वर्तमान विधान परिषद सदस्य शामिल हैं। लखनऊ स्नातक क्षेत्र से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से उमेश द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया गया…


लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी गांव में स्थित एक विवादित ढांचे को लेकर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल सभी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थल के आसपास भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक पक्ष ने इस ढांचे को मकबरा बताते हुए वहां नमाज अदा की थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी वहां हनुमान चालीसा पाठ करने की अनुमति की मांग शुरू कर दी। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को गंभीर…





बाराबंकी। फतेहपुर-भनौली मार्ग पर शनिवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। झांसा गांव के पास सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक ही परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में पिता और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। हादसे के बाद गांव में गहरा शोक फैल गया है। जानकारी के अनुसार, झांसा गांव निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती चौहान (34) और तीन बच्चों अनुराग (12), आशी (10)…