कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


संभल के चंदौसी क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुरादाबाद रोड के आसपास अचानक अमोनिया गैस जैसी तीखी गंध फैल गई। गैस के असर से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे मुरादाबाद रोड समेत आसपास की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में हवा के साथ तेज बदबू फैलने लगी। देखते ही देखते लोगों को घुटन महसूस होने लगी और कई लोगों की आंखों में तेज जलन शुरू हो गई। कुछ लोगों ने त्वचा में खिंचाव और…



लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बढ़ती ऊर्जा लागत और आर्थिक दबाव को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना और लोगों को बस सेवाओं व इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में पीक आवर्स के दौरान बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने, बड़े सरकारी और निजी कार्यालयों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू करने तथा ई-वाहनों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की जा रही है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिका…

अमेठी जिले में टांडा–बांदा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां एक पल में छीन लीं। एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रिश्ते में चाचा-भतीजा अंकित और अर्जुन के साथ उनके दोस्त करन इस हादसे में जान गंवा बैठे। शुक्रवार को तीनों गांवों में गमगीन माहौल रहा और एक साथ उठी तीन अर्थियों ने हर किसी को भावुक कर दिया। सुल्तानपुर जिले के अंकारीपुर घसीटू का पुरवा गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही अंकित और अर्…





लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बयान के बाद प्रदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि सपा प्रवक्ता के बयान से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सपा नेतृत्व से मांग की कि वह इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और आत्ममंथ…

