मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुकतीर्थ की देव तुल्य इस धरती पर कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां कथा न हो रही हो। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत आगे बढ़ रही है।

सीएम ने मुजफ्फरनगर को गंगा नदी से जोड़ने की जलधारा की शुरुआत की। इसके साथ ही 241 करोड़ 64 लाख की लागत वाली 77 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

78 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचेगी गंगा की धारा

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ को गंगा की मुख्य धारा की सौगात दी। 78 किलोमीटर का रास्ता तय कर भीमगोड़ा बैराज से गंगा की धारा धर्म नगरी में आएगी।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुकदेव आश्रम के हेलीपैड पर लैंड हुआ। मुख्यमंत्री ने अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा की। इसके बाद सुखदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से कुशल क्षेम पूछी।

मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुजफ्फरनगर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

बोले- 2014 से पहले की सरकारों आस्था से मतलब नहीं था

इसके बाद मुख्यमंत्री ने वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ," शुकतीर्थ में धर्म की भव्यता नजर आ रही है। चाहे शुकतीर्थ हो या मथुरा का मंदिर हो अथवा सोमनाथ मंदिर। वर्तमान में राम मंदिर का निर्माण अपने चरम पर है। 2014 से पहले की सरकारों को आस्था से कोई मतलब नहीं था। उत्तर प्रदेश में खासतौर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में अराजकता अपने चरम पर थी। प्रदेश में पलायन कराने वाले आज खुद ही पलायन कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है।"

मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे लोग।

मुख्यमंत्री की जनसभा में पहुंचे लोग।

कांवड़ यात्रा पर बरसाए जा रहे फूल

सीएम ने कहा," मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाएगा। प्रदेश में 2017 से पहले बहन-बेटियां, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। किसान खेत में इंजन लगाता था और रात में जान का खतरा होता था। आज कोई कांवड़ यात्रा में परेशानी पैदा नहीं कर सकता। आज फूलों की वर्षा होती है। "

वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी।

वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम योगी।

पहले की सरकारों को वोट खिसकने का डर सताता था

सीएम योगी ने कहा कि अबसे पहले की सरकार को वोट खिसकने का खतरा था। आज की सरकार में ऐसा नहीं है। सीएम के साथ मंच पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल समेत साधु संत मौजूद रहे।