कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

अमृतसर। दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुई एक यात्री उड़ान सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई और कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई। बाद में स्थिति पर काबू पाते हुए विमान को सुरक्षित वापस भारतीय एयरस्पेस में लाया गया और अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। इस घटना के कारण विमान में सवार करीब 150 यात्रियों को लगभग चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान आई तकनीकी दिक्कत जानकारी के अनुसार, 22 जून की रात दिल्ली से अमृतसर जा रही य…

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कैराना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के तहत लगभग 14 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि एक गार्डन को सील कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई एमडीए अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई सहारनपुर मंडलायुक्त के निर्देश और प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो…



गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-71 स्थित सिग्नेचर एंडोर हाइट्स सोसायटी के बाहर बुधवार सुबह रोडरेज की गंभीर घटना सामने आई। गाड़ी को साइड देने को लेकर हुए विवाद में थार सवार कुछ लोगों ने एक सिविल इंजीनियर के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो एमआरजी बिल्डर कंपनी में सिविल इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं और पिछले करीब 15 वर्षों से गुरुग्राम में रह रहे हैं। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत का…

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में बारिश से पहले ही बादल फटने की घटना ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। निचार खंड के पटवार हलका नातपा के उपमहाल काचरंग क्षेत्र में देर रात करीब तीन बजे बादल फटने से अचानक काचरंग नाले में भीषण फ्लैश फ्लड आ गया, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ है। तेज बहाव के कारण स्थानीय सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई जगहों पर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे क्षेत्र का संपर्क टूट गया है और लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल व…