कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब समुद्री मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सोमवार को एक जहाज पर कथित हमले की सूचना सामने आई है, जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई है। जहाज पर सवार 24 भारतीय नाविकों ने आपात स्थिति में मदद की गुहार लगाई है। जहाज से भेजी गई इमरजेंसी लोकेशन ‘फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि जहाज पर मौजूद भारतीय नाविकों ने अपनी लोकेशन साझा करते हुए तुरंत सहायता मांगी है। यूनियन के मुताबिक जहाज ओमान तट से कर…

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्धविराम की दिशा में बातचीत तेज हो गई है और दोनों पक्ष जल्द संघर्ष रोकने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर साझा की। ट्रंप का बयान ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस्राइल और ईरान तत्काल युद्धविराम की कोशिश कर रहे हैं और अंतिम स्तर पर शांति वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ अड़चनों या गलतियों के कारण यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, लेकिन बातचीत लगातार आगे बढ़ रही है।…

जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा डीएचएल कार्यालय के सामने उस समय हुआ जब दंपती एक्टिवा पर सवार होकर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, करतारपुर निवासी कमलजीत सिंह अपनी पत्नी कैलाश कौर के साथ काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर महिला की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और उनके…

