मध्य प्रदेश में 137 पुलिस अफसरों के तबादले, 10 IPS अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- नई पदस्थापनाओं में 2023 और 2024 बैच के IPS अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- पुलिस मुख्यालय, जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में तैनात अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है।
- रजनीश काश्यप को सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद से उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। राज्य शासन ने 10 IPS और 127 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों समेत कुल 137 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक और सहायक सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
तबादलों की सूची में 2023 बैच के पांच और 2024 बैच के पांच IPS अधिकारी हैं। नई पदस्थापना के तहत कई शहरों और जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
2023 बैच के पांच IPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
2023 बैच के IPS अधिकारियों में मनीष भारद्वाज को डीएसपी साइबर से एसीपी इंदौर भेजा गया है। आलोक कुमार वर्मा को सहायक पुलिस अधीक्षक देवास से CSP रीवा और वैभव प्रिया को सहायक पुलिस अधीक्षक रतलाम से एसडीओपी नेपानगर पदस्थ किया गया है।
वहीं शुभम सिंह ठाकुर को सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर से एसडीओपी गाडरवारा और मनोज कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से एसीपी भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
2024 बैच के IPS अधिकारियों का भी तबादला
2024 बैच के IPS अधिकारियों में लेखराज मीना को सहायक पुलिस अधीक्षक छतरपुर से एसडीओपी सैलाना और काजल सिंह को सहायक पुलिस अधीक्षक उज्जैन से एसडीओपी खुरई (सागर) बनाया गया है।
राजीव अग्रवाल को सहायक पुलिस अधीक्षक रीवा से एसडीओपी कुक्षी (धार), दीपांशु को सहायक पुलिस अधीक्षक सागर से एसडीओपी मनावर (धार) और अमित कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक खंडवा से एसडीओपी सिंगरौली भेजा गया है।
127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की पदस्थापना बदली
IPS अधिकारियों के अलावा राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। इनमें पुलिस मुख्यालय, जिलों और नगरीय पुलिस इकाइयों में अलग-अलग पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं।
इसी क्रम में रजनीश काश्यप को सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद के पद से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.