आकाश आनंद को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बताई वजह

HIGHLIGHTS
- मायावती ने पार्टी की मौजूदा रणनीति को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए।
- उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई।
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में बड़ा संदेश दिया। बसपा मुख्यालय में हुई अखिल भारतीय बैठक में पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद नजर नहीं आए। इससे पहले उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर हुई बैठक में भी आकाश मौजूद नहीं थे।
मायावती ने कहा कि अब बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आगे देश में होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा में अपने भतीजे और नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को लेकर भी मायावती ने स्थिति स्पष्ट की।
आकाश को अभी और परिपक्व होने की जरूरत
मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को अभी और परिपक्व होने की जरूरत है, इसलिए फिलहाल उन्हें बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आकाश को पार्टी में काम करने की अनुमति है, लेकिन अभी उन्हें और अनुभव व परिपक्वता हासिल करने की जरूरत है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी में बड़े फैसले मायावती खुद लेंगी।
मिशन उनके लिए सर्वोपरि
मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित और शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाने का मिशन उनके लिए सर्वोपरि है और इसे पूरा करने के लिए सत्ता जरूरी है।
मायावती ने पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में साफ कर दिया कि BSP अब देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने पार्टी के कार्यों की समीक्षा करने के साथ कमियों को दूर करने की सलाह दी।
उन्होंने हर वर्ष होने वाले कार्यों को लेकर पार्टी के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने की सख्त हिदायत भी दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.