वाराणसी में बाढ़ पर PM मोदी ने DM से की बात, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS
- प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।
- गंगा के बढ़ते जलस्तर और प्रभावित इलाकों का अपडेट लिया गया।
- राहत शिविरों में भोजन और पेयजल जैसी सुविधाओं की जानकारी ली गई।
वाराणसी। काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से फोन पर बातचीत कर वाराणसी में बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने और राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री ने जिलाधिकारी से राहत शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से काम करे और उन्हें तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में राहत सामग्री की अतिरिक्त जरूरत है, वहां तुरंत इसकी व्यवस्था की जाए। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और अन्य जरूरी सहायता तेजी से पहुंचाई जाए।
प्रधानमंत्री ने बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने को कहा। साथ ही प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाने और प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.