अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की नई टीम की पहली बैठक, प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था पर हुई चर्चा

HIGHLIGHTS
- CEO जितेंद्र मिश्रा आगे की बैठकों के जरिए ट्रस्ट का कामकाज समझेंगे।
- बैठक में महासचिव गोविंद देवगिरी और कोषाध्यक्ष महेश भागचंद भी मौजूद रहे।
- ट्रस्ट की अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी बैठक में शामिल हु
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में आयोजित बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद बाहर आए नवनियुक्त सीईओ ने कहा कि आज की बैठक में सभी ने एक-दूसरे से परिचय किया और कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगे भी कई बैठकें होंगी, जिससे वह यहां के कामकाज को पूरी तरह समझ सकें। इसके बाद वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा करने का अवसर मिला है।
बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ और पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, महासचिव गोविंद देवगिरी, कोषाध्यक्ष महेश भागचंद, ट्रस्टी मदन मोहन पांडे समेत अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रस्ट में पदाधिकारियों के बदलाव के बाद हुई यह पहली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि इसमें मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की बात कही गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों के एक-दूसरे से परिचय के बाद लेखा-जोखा, अकाउंटिंग व्यवस्था और ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी गई।
नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा के पदभार संभालने के बाद ट्रस्ट कार्यालय में हुई यह पहली अहम बैठक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई व्यवस्था का खाका इसी तरह की बैठकों में तैयार किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.