जीतन राम मांझी की तबीयत फिर बिगड़ी, इलाज के लिए पटना से दिल्ली एयरलिफ्ट

HIGHLIGHTS
- करीब तीन दिन पहले अचानक बिगड़ी थी केंद्रीय मंत्री की तबीयत।
- पटना में वायरल फीवर का चल रहा था इलाज।
- बुखार के बाद शरीर में कमजोरी बनी हुई है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद गया जिले में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। गुरुवार को जब मांझी पटना से व्हील चेयर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए, तो उन्हें देखकर लोगों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि, उनके निजी सहायक ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री की स्थिति गंभीर नहीं है। वायरल फीवर के बाद उनके शरीर में कमजोरी रह गई है, जिसके चलते उन्हें चलने में परेशानी हो रही है।
वायरल फीवर के बाद शरीर में कमजोरी
निजी सहायक के अनुसार, जीतन राम मांझी की तबीयत करीब तीन दिन पहले अचानक खराब हुई थी। उन्हें वायरल फीवर हुआ था और पटना में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है और वह स्वस्थ हैं।
उन्होंने बताया कि बुखार ठीक होने के बाद भी मांझी के शरीर में कमजोरी है। इसी कारण उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए उनके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।
व्हील चेयर पर देखकर बढ़ी लोगों की चिंता
गुरुवार को जीतन राम मांझी को व्हील चेयर पर देखकर सोशल मीडिया के साथ-साथ गया जिले में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। कई लोगों को लगा कि उनकी तबीयत गंभीर हो गई है और वह इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
हालांकि, निजी सहायक ने इन चर्चाओं को गलत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की हालत गंभीर नहीं है। मांझी इलाज कराने के लिए दिल्ली नहीं जा रहे हैं, बल्कि एक जरूरी बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।
पूरे परिवार के साथ दिल्ली रवाना हुए मांझी
जीतन राम मांझी गुरुवार को अपने पूरे परिवार के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। निजी सहायक ने बताया कि दिल्ली में उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक तय है, जिसमें उनका शामिल होना जरूरी है। इसी वजह से स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
निजी सहायक के मुताबिक, मांझी की तबीयत अब पहले की तुलना में काफी बेहतर है। फिलहाल सिर्फ कमजोरी के कारण उन्हें चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ रही है।
समर्थकों ने राहत की सांस ली
जीतन राम मांझी की तबीयत खराब होने की खबर के बाद गया जिले में उनके समर्थक और शुभचिंतक चिंतित हो गए थे। निजी सहायक की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली। फिलहाल केंद्रीय मंत्री का स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है और वह दिल्ली में अपनी तय बैठकों में शामिल होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.