अंबेडकरनगर: ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए 11 करोड़ का बजट स्वीकृत

अंबेडकरनगर में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष के अंत में बड़े पैमाने पर बजट स्वीकृत किया है। ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए सात सड़कों को चमाचम बनाने के लिए साढ़े 643.33 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
इनमें से छह सड़कें प्रांतीय खंड और एक सड़क निर्माण खंड के जिम्मे दी गई हैं। इससे पहले पांच सड़क परियोजनाओं के लिए 494.09 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। कुल मिलाकर 12 सड़कों के नवनिर्माण के लिए 11 करोड़ 37 लाख 42 हजार रुपये की लागत का टेंडर कराने हेतु पहली किस्त जारी की जा चुकी है। एमएलसी डा. हरिओम पांडेय ने इन सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव पेश किया था और उन्होंने बताया कि और भी सड़कों की स्वीकृति जल्द मिलने वाली है।
नवनिर्माण के लिए स्वीकृत प्रमुख सड़कें
-
रामनगर करी – चिरकुटपुर मार्ग: 69.63 लाख रुपये
-
मौरापारा – तुलाराम दूबे मार्ग: 87.66 लाख रुपये
-
मरथुआ सरैया – झलरिया मार्ग: 97.79 लाख रुपये
-
अटवाई – धनीपट्टी मार्ग: 84.15 लाख रुपये
-
रामनगर जमदरा – जमदरा मार्ग: 75.07 लाख रुपये
-
करमपुर बरसावां – बढई मार्ग: 82.97 लाख रुपये
-
जलालपुर – नगपुर अस्पताल रोड से नगपुर स्माईलपुर मार्ग: 146.06 लाख रुपये
इसके अलावा:
-
अमरौला – डड़वा मार्ग: 126.16 लाख रुपये
-
पलई कल्याणपुर – डड़वा दयालीपुर मार्ग: 96.27 लाख रुपये
-
भरहपुर – हरिजन बस्ती मार्ग: 113.45 लाख रुपये
-
जैनापुर – गोडियाना मार्ग: 82.71 लाख रुपये
-
कटुई – पहाडपुर मार्ग: 76.50 लाख रुपये
निर्माण कार्य जल्द शुरू
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह और निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया अविलंब शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
इन संपर्क मार्गों के नवनिर्माण से लाखों ग्रामीणों और राहगीरों को सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी। यह सड़कें लंबे समय से उपेक्षित थीं और स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्रीय यातायात के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.