दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी सुरीली आवाज से भारतीय फिल्म संगीत को नई पहचान देने वाली आशा भोसले ने रविवार को अंतिम सांस ली।
बीते शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की है।
शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत
शनिवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आई थी। उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उन्हें अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की थी कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए और उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई थी।
फैंस में शोक की लहर
गायिका की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके चाहने वाले अस्पताल और उनके आवास के बाहर जुटने लगे थे। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन उनके निधन की खबर ने फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया।
संगीत जगत को बड़ी क्षति
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। उनके जाने से संगीत जगत में एक युग का अंत माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.