आर्यवर्धन की मौत पर सपा पर बरसे CM योगी, बोले- गुंडे-माफिया डंडे से ही सीधे होंगे

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्यवर्धन सिंह की मौत को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
- 14 वर्षीय आर्यवर्धन की मौत अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान हुए हादसे में हुई थी।
- योगी ने कहा कि गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते और उन्हें डंडे से ही सीधा किया जा सकता है।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के रोडशो के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, उसी तरह गुंडे-माफिया भी कभी सीधे नहीं हो सकते। इन्हें डंडे से ही सीधा किया जा सकता है। हमारी सरकार यही काम कर रही है।” उन्होंने रोडशो के दौरान फैली अराजकता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बेहतर सड़कें माफिया को संरक्षण देने वाली पार्टी के गुंडों के लिए अराजकता फैलाने के मकसद से नहीं बनाई गई हैं।
उन्होंने हादसे के बाद सपा अध्यक्ष की ओर से संवेदना के दो शब्द तक नहीं कहे जाने का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर उस होनहार मासूम की गलती क्या थी। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के घर जाएंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे। अराजकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और माफिया पोषक पार्टी के गुंडों को सबक सिखाया जाएगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण कुमार ने विश्वविद्यालय का नाम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम पर रखने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद योगी टाउनहाल में जनचौपाल लगाएंगे। इसके बाद वह आर्यवर्धन के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.