छठ पूजा के बाद छत्तीसगढ़ लौटने वालों के लिए रेलवे ने किए खास इंतजाम, चलाईं स्पेशल ट्रेनें

HIGHLIGHTS
- छठ पूजा और अन्य त्योहारों के बाद छत्तीसगढ़ लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।
- रेलवे बोर्ड ने भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और विशेष ट्रेनें चलाई हैं।
- पटना, मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर, दरभंगा और दानापुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई है।
छठ पूजा समेत अन्य त्योहार मनाने के लिए बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश गए लोगों की छत्तीसगढ़ में सुरक्षित वापसी के लिए रेलवे ने कई व्यवस्थाएं की हैं। त्योहार खत्म होने के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने विशेष कदम उठाए हैं।
बिहार से त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने व्यापक भीड़ प्रबंधन की योजना तैयार की है। इसके तहत कई विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं।
उच्च स्तर पर की जा रही निगरानी
यात्रियों की आवाजाही और रेलवे की तैयारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। छत्तीसगढ़ से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जाने वाले यात्रियों से जुड़े प्रमुख स्टेशनों पटना, मुजफ्फरपुर, राजेंद्र नगर, दरभंगा और दानापुर पर भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई है।
अलग-अलग रेलवे जोनों के बीच बेहतर तालमेल
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर पूर्वी रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा सके। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के प्रवेश को नियंत्रित करने, ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित करने और मांग के मुताबिक आरक्षित व अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं।
जमीनी स्तर पर इंतजाम और होल्डिंग एरिया
विशेष होल्डिंग एरिया: प्लेटफॉर्म पर जरूरत से ज्यादा भीड़ जमा होने से रोकने के लिए अधिक भीड़ वाले कई स्टेशनों पर बड़े और सुविधायुक्त होल्डिंग एरिया तैयार किए गए हैं। यहां यात्रियों के बैठने, पीने के पानी, साफ-सफाई, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और ट्रेनों के प्रस्थान की जानकारी देने वाले स्पष्ट साइनबोर्ड की व्यवस्था की गई है।
उधना पर विशेष ध्यान: पश्चिमी औद्योगिक केंद्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना और उन्हें सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में मदद करना है।
सुरक्षा और सहायता: वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए फुट ओवरब्रिज, प्रवेश और निकास द्वारों सहित स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इनके साथ कमर्शियल स्टाफ और मेडिकल टीमों की भी 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.