बुलंदशहर: पत्नी की पिटाई के मामले में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR दर्ज

HIGHLIGHTS
- पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
- पत्नी अर्चना पांडा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
- मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में कार्रवाई हुई।
बुलंदशहर। पत्नी की पिटाई के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा और बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके गुड्डू पंडित और उनकी पत्नी अर्चना पांडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी अर्चना पांडा के बाल पकड़कर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में अर्चना पांडा भी पूर्व विधायक पर झाड़ू चलाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अर्चना पांडा की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.