सपा विधायक के चाचा के खिलाफ नमाज पढ़ने को लेकर रिपोर्ट दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

HIGHLIGHTS
- सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान पर रिपोर्ट दर्ज।
- सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का आरोप।
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक मो. फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते के बीच गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई।
पुलिस ने यह कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर की है। मो. उस्मान सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को उनके वहां से जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वीडियो में बिलारी विधायक मो. फहीम के चाचा और सपा जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी।
शुक्रवार रात सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.