ठंड, बारिश और बर्फीली हवाओं ने बदला दिल्ली-एनसीआर का मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी के बीच हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही 27 जनवरी को लेकर चेतावनी जारी की थी और बारिश के लिए यलो अलर्ट भी घोषित किया गया था। मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर के बाद आए इस बदले मौसम ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ। तेज ठंडी हवाओं की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। मौसम का यह असर आने वाले कुछ दिनों तक बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
एक बार फिर बिगड़ी दिल्ली की हवा
मौसम में बदलाव के बावजूद राजधानी की वायु गुणवत्ता फिर से चिंता के स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, मंगलवार सुबह औसत AQI 281 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
पिछले सप्ताह हवा की दिशा बदलने और गति बढ़ने से प्रदूषण में कुछ राहत मिली थी। उस दौरान AQI शनिवार को 192 और रविवार को 152 तक पहुंच गया था, लेकिन अब हालात फिर बिगड़ गए हैं।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह विभिन्न क्षेत्रों में AQI इस प्रकार दर्ज किया गया:
-
अलीपुर: 362
-
आनंद विहार: 362
-
अशोक विहार: 348
-
आया नगर: 230
-
बवाना: 309
-
बुराड़ी: 309
-
चांदनी चौक: 319
-
डीटीयू: 313
-
द्वारका सेक्टर-8: 312
-
आईजीआई एयरपोर्ट टी3: 188
-
आईटीओ: 312
-
जहांगीरपुरी: 367
-
लोधी रोड: 184
-
मुंडका: 314
-
नजफगढ़: 223
-
नरेला: 286
-
पंजाबी बाग: 337
-
आरकेपुरम: 317
-
रोहिणी: 359
-
सोनिया विहार: 332
-
विवेक विहार: 356
-
वजीरपुर: 363a
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.